लाइव न्यूज़ :

गंगा की सहायक नदियों को 'नमामि गंगे' में शामिल करने की वकालत

By भाषा | Updated: June 25, 2021 15:45 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 25 जून उत्तराखंड के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने शुक्रवार को गंगा की सहायक नदियों को नमामि गंगे परियोजना में शामिल किए जाने की वकालत करते हुए कहा कि जब तक इन्हें साफ नहीं किया जाता तब तक राष्ट्रीय नदी की शत-प्रतिशत सफाई संभव नहीं है ।

हाल में अपने इस सुझाव को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात करने के बाद चुफाल ने कहा, “जब तक नमामि गंगे के तहत सहायक नदियों को साफ नहीं किया जाता, तब तक गंगा की सौ फीसदी शुद्धता को हासिल नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने कहा कि राज्य में बहने वाली अन्य हिमालयी नदियों जैसे काली, गौला और रिस्पना को भी गंगा की सहायक नदियां ही समझा जाना चाहिए क्योंकि सभी कहीं न कहीं गंगा में ही मिलती हैं। चुफाल ने केंद्र से गंगा के नौ प्रदूषण वाले स्थानों पर शोधन संयंत्र स्थापित करने के लिए बजटीय आवंटन की भी मांग की ।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उनके सुझावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि आगामी परियोजनाओं में उन्हें शामिल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?