लाइव न्यूज़ :

अधिवक्ता के बेटे की गला दबाकर की गई थी हत्या : पोस्टमार्टम रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 14, 2021 13:30 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 14 अक्टूबर जिले के शिवदहा गांव के निवासी एक अधिवक्ता के 14 वर्षीय बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पयागपुर थानाध्यक्ष हरेन्द्र मिश्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि अधिवक्ता राकेश सिंह ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र अंश सिंह सुबह घर से निकला था लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की गयी तो दो दिन बाद मंगलवार को बच्चे का शव ककरहा गांव के एक तालाब में मिला।

मिश्र ने बताया कि बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अपहरण एवं हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की चार टीमें मामले की तहकीकात में लगी हैं। निगरानी प्रकोष्ठ एवं साइबर प्रकोष्ठ की मदद से हत्या के कारणों को जानने और हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह