लाइव न्यूज़ :

फिरौती की रकम न मिलने पर अधिवक्‍ता के पुत्र की हत्या

By भाषा | Updated: October 15, 2021 17:50 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), 15 अक्टूबर बाराबंकी जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहाबाद में अपहृत एक अधिवक्‍ता के 18 वर्षीय पुत्र की कथित तौर पर फिरौती की रकम न देने पर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी बीएल गौतम पूर्व शासकीय अधिवक्ता हैं जिनका पुत्र आशुतोष गौतम उर्फ सूरज स्नातक का छात्र था। बृहस्पतिवार से ही आशुतोष गायब था और उसका मोबाइल फोन बंद था। आशुतोष के बड़े भाई ने शाम 7:30 बजे फिर से उसके नंबर पर फोन किया तो फोन उठाने वाले युवक ने खुद को रफीक बताया और सूरज को छोड़ने के एवज में फिरौती के रूप में 50 लाख रुपये मांगे। रफीक ने धमकी दी कि रुपये न मिलने पर वह आशुतोष की हत्या कर देगा और रात 9:30 बजे वह बताएगा कि रुपये लेकर कहां आना है।

आशुतोष के अपहरण और फिरौती मांगे जाने की सूचना पर अधिवक्ता बीएल गौतम कोतवाली पहुंचे और उन्होंने अपने पुत्र के अपहरण और फिरौती मांगे जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक ने कई टीमें युवक की तलाश में लगाई।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि सर्विलांस टीम ने युवक के मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया, तो पता चला उसका मोबाइल लखपेड़ाबाग मोहल्ले में बंद हुआ था। नगर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी करते हुए करीब दो दर्जन युवकों से पूछताछ की और इसी दौरान बहराइच निवासी 26 वर्षीय नागेंद्र और बलिया निवासी 27 वर्षीय सतेंद्र को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने पूरी सच्चाई उगल दी।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी नागेंद्र और सत्येंद्र ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को सूरज उनके साथ मौजूद था, उन लोगों ने शराब पी और खाना खाया। इसी दौरान उन दोनों ने सूरज से अपने पिता से कुछ रुपये मांगने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के अनुसार इस पर उन्होंने तवे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गिर पड़ा और इसके बाद दोनों ने गला दबाकर सूरज की हत्या कर दी और शव को एक कॉलेज के पीछे नाले के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया।

शुक्रवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि सत्येंद्र की बहन की शादी फतेहाबाद में हुई है, जिससे उसका वहां पर आना जाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट