लाइव न्यूज़ :

अदालत की स्थापना को लेकर मथुरा के अधिवक्ता मंगलवार से हड़ताल पर

By भाषा | Updated: December 1, 2020 00:31 IST

Open in App

मथुरा, 30 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वाहन दुर्घटना दावा अदालत, जिला न्यायालय परिसर अथवा तहसील परिसर में स्थित जुवेनाइल न्यायालय में बनाए जाने की मांग को लेकर क्लेम फोरम के साथ मंगलवार से बार एसोसिएशन के सभी सदस्य हड़ताल पर रहेंगे, जिसकी सूचना जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी को दे दी गई है ।

इस संबंध में स्थानीय सांसद हेमामालिनी ने भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जल्द समाधान किए जाने की मांग की है.

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा एवं सचिव सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में वाहन दुर्घटना दावा अदालत की स्थापना मुख्यालय से कई किमी दूर किए जाने से वहां तथा स्थानीय न्यायालयों में काम करने वाले अधिवक्ताओं के लिए दोनों जगह काम करना मुश्किल है ।

उन्होंने बताया कि इसलिए वे सभी अधिवक्ता पिछले 10 दिन से हड़ताल कर रहे हैं । इस बीच जिला जज एवं जिलाधिकारी मथुरा से मुलाकात कर अदालत की स्थापना किये जाने की प्रार्थना की गई थी ।

उन्होंने बताया, इसके लिए सोमवार (30 नवंबर) तक का समय दिया गया था । लेकिन इस पर कोई सुनवााई नहीं हुयी । इसलिए बार एसोसिएशन भी उनका समर्थन करते हुए मंगलवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय ले रही है । अब मथुरा के किसी भी न्यायालय में कोई भी अधिवक्ता तब तक काम नहीं करेगा, जब तक कि दावा अदालत की स्थापना मुख्यालय के निकट नहीं हो जाती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे