लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल से वित्तीय सहायता का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: May 7, 2021 15:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई वकीलों के एक समूह ने दिल्ली बार काउंसिल (बीसीडी) को पत्र लिखकर कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लगे लॉकडाउन के चलते वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे अधिवक्ताओं के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग की है।

द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन (डीसीबीए) के अध्यक्ष वाई पी सिंह द्वारा बीसीडी अध्यक्ष को संबोधित पत्र में कहा गया है कि अधिवक्ता संक्रमित हैं और उच्च न्यायालय और अधीनस्थ अदालतों में कार्य निलंबित होने के कारण ‘‘काफी वित्तीय दिक्कतों’’ का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आपके कार्यालय से अनुरोध है कि वह डीसीबीए के अधिवक्ताओं को पीड़ितों के परिवारों के लिए तत्काल राहत के रूप में एक करोड़ रुपये प्रदान करे जिससे वे अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकें।’’

एसोसिएशन ने कहा कि बीसीडी द्वारा पहले घोषित 15 लाख रुपये बहुत कम हैं और इसे अभी तक वितरित नहीं किया गया है।

उसने दिल्ली में अधिवक्ताओं के मूल संगठन से कहा, ‘‘डीसीबीए को उसके साथ पंजीकृत अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए बीसीडी द्वारा एकत्रित राशि की जरूरत है।’’

23 अप्रैल के एक कार्यालय आदेश के अनुसार, उच्च न्यायालय के साथ ही अधीनस्थ अदालतें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये 2021 में दायर किए गए केवल ‘‘अत्यंत जरूरी मामलों’’ की ही सुनवायी कर रही हैं।

दिल्ली पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना वायरस के मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में कोविड-19 के 19,133 नए मामले सामने आये थे और संक्रमण से 335 मरीजों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग