लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों-कर्मियों को मिलेंगे रेडियो फ्रिक्वेन्सी आईडी कार्ड

By भाषा | Updated: October 4, 2021 14:46 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), चार अक्टूबर दिल्ली की रोहिणी अदालत में पिछले महीने हुई गोलीबारी की घटना के मद्देनजर जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, इसकी ग्वालियर एवं इंदौर दोनों खंडपीठों एवं प्रदेश की सभी जिला अदालतों में अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल्द ही परिसर में प्रवेश के लिये रेडियो फ्रिक्वेन्सी आईडी कार्ड (आरएफआईडी) जारी किये जाएंगे, ताकि अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

इसके अलावा, अधिवक्ताओं एवं अदालत के कर्मचारियों को अपने वाहनों को अदालत परिसर में पार्किंग करने के लिए आरएफआईडी स्टिकर भी दिया जाएगा, जिसे उन्हें अपने वाहन पर लगाना होगा।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल आर के वाणी ने शनिवार को यह आदेश जारी किया है।

मालूम हो कि दिल्ली की रोहिणी अदालत में 24 सितंबर को गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की वकील के भेष में आये दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की तत्परता से की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर भी मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां