लाइव न्यूज़ :

उतर प्रदेश के नोएडा में अधिवक्ताओं ने पुलिस आयुक्तालय का घेराव किया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 14:34 IST

Open in App

नोएडा, सात सितंबर उत्तर प्रदेश के थाना फेस-2 में तैनात एक दारोगा ने एक अधिवक्ता के साथ कथित रूप से की गयी बदसलूकी के बाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय का घेराव किया।

इस दौरान वकीलों तथा पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, वकील कमिश्नरेट के बाहर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी के नेतृत्व में अधिवक्ता आज सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए और इसके पश्चात सभी अधिवक्ता सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे। अधिवक्ताओं ने कार्यालय के बाहर धरना देकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाटी का कहना है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता महेश नागर बृहस्पतिवार की शाम को अपनी कार से जा रहे थे, तभी थाना फेस-2 में तैनात दरोगा अरविंद ने उनके साथ बदसलूकी की।

उन्होंने बताया कि दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर बीते शुक्रवार से वकील धरना पर हैं, लेकिन पुलिस आयुक्त ने उपनिरीक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने बताया कि जब तक दोषी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वकील अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग