लाइव न्यूज़ :

भाजपा की 'कलाकारी' को हराने के लिये एकजुट हों अधिवक्ता और समाज के सभी वर्ग : अखिलेश

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:22 IST

Open in App

लखनऊ, तीन दिसम्बर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा की 'कलाकारी' को पराजित करने के लिये अधिवक्ताओं और सपा कार्यकर्ताओं का समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर एकजुट होने का आह्वान करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इससे वादाखिलाफी करने वाली ताकतें जरूर मात खाएंगी।

अखिलेश ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिन पर समाजवादी अधिवक्ता सभा द्वारा पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आवाह्न किया कि भाजपा की 'कलाकारी' को पराजित करने के लिए अधिवक्ता और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर एकजुट हों।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को मिटाने पर तुली हुई है।

अखिलेश ने कहा कि सच को सच और झूठ को झूठ बताने तथा अन्याय के विरोध की क्षमता अधिवक्ताओं में ही होती है। आज सत्ता दल ने झूठ, नफरत और भय-भ्रम के जरिए जो राजनीतिक प्रदूषण फैला रखा है उसे अधिवक्ता समाज ही आगे आकर समाप्त कर सकता है।

अखिलेश ने कहा कि जीवन मूल्यों तथा आदर्शों को तिलांजलि देकर सत्तादल का नेतृत्व नाटकीयता तथा ‘इवेंट मैनेजमेंट’ जैसी चीजों में ही अपने दिन बिता रहा है। बुनियादी मुद्दों पर उसका ध्यान नहीं जाता है। उससे जनता को भटकाने के लिए ही आए दिन समारोह, लोकार्पण और उत्सव आयोजित किए जाते हैं।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार 'राष्ट्रीय पर्यटन' पर रहते हैं। विकास के काम ठप हैं मगर वह फिल्म सिटी जल्द से जल्द बना लेना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा