लाइव न्यूज़ :

मथुरा में क्लेम कोर्ट की मांग पूरी होने न होने पर लोक अदालत का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता

By भाषा | Updated: December 10, 2020 22:18 IST

Open in App

मथुरा, 10 दिसम्बर उत्तरप्रदेश के मथुरा जनपद में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की स्थापना निजी कॉलेज के स्थान पर कलेक्ट्रेट परिसर अथवा जिला न्यायालय परिसर में स्थापित किए जाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने घोषणा की है कि यदि कल तक यह मांग न मानी गई तो शनिवार को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में भी क्लेम कोर्ट के अधिवक्ता कोई समझौता दाखिल नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि मोटर दुर्घटना दावा अदालत के अधिवक्ता ट्रिब्यूनल की स्थापना के समय से ही हड़ताल पर चल रहे हैं तथा बार एसोसिएशन भी उनकी हड़ताल का समर्थन कर रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा एवं सचिव सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि क्लेम कोर्ट को निजी कॉलेज परिसर से हटाकर जिला न्यायालय परिसर अथवा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे क्लेम का कार्य करने वाले अधिवक्ता शनिवार को आयोजित होने वाली लोक अदालत में किसी भी केस में समझौता दाखिल नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘क्लेम कोर्ट की मांग को लेकर अधिवक्ता लगातार बीस दिन से हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन अभी तक क्लेम कोर्ट का स्थान परिवर्तन नहीं हो रहा है। इसी वजह से सामूहिक रूप से लोक अदालत का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें बीमा कंपनी और वादकारियों की ओर से किसी भी क्लेम की फाइल में समझौता नहीं दाखिल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग