लाइव न्यूज़ :

अधिवक्ता आत्महत्या मामला : आईजी ने जांच के लिए गठित की एसआईटी, आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

By भाषा | Updated: February 21, 2021 14:07 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 21 फरवरी उत्तर प्रदेश के महोबा शहर में कथित रूप से 60 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने से परेशान अधिवक्ता मुकेश पाठक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या कर लेने के मामले में बांदा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने शनिवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

वहीं, पुलिस जेल में बंद आरोपियों की गैंगस्टर अधिनियम के तहत चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है।

महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार गौतम ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "कथित रूप से 60 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने से परेशान समदनगर मुहल्ले में अधिवक्ता मुकेश पाठक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या कर लेने के मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी विवेचना (जांच) के लिए बांदा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्यनारायण ने शनिवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।"

उन्होंने बताया, "यह एसआईटी बांदा जिले के अतर्रा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आनन्द कुमार पांडेय की अगुआई में गठित की गई है, जिसमें निरीक्षक (इंस्पेक्टर) रामेंद्र तिवारी और हमीरपुर जिले के क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक विक्रमाजीत सिंह शामिल किए गए हैं।"

एएसपी ने कहा, "विवेचना (जांच) का पर्वेक्षण बांदा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा करेंगे।"

महोबा शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप कुमार दुबे ने बताया कि अधिवक्ता आत्महत्या मामले में गिरफ्तार कबरई के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के प्रदेश महासचिव छत्रपाल सिंह यादव, उनके भतीजे विक्रम सिंह यादव, साले आनन्द मोहन यादव और उनके साथी रवि सोनी, अंकित सोनी, अभय प्रताप सिंह व मनीष चौबे के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है।

एसएचओ ने बताया कि परिवहन विभाग से सभी आरोपियों के 10 लग्जरी चार पहिया वाहन होने की पुष्टि हो गयी है, साथ ही छत्रपाल के महोबा शहर के गांधी नगर मुहल्ले व छिकहरा गांव स्थित मकान और कबरई में क्रशर कारखाना व चरखारी बाईपास में एक होटल का पता चला है, जिन्हें कुर्क करने की संस्तुति उपजिलाधिकारी से मिल चुकी है। इन संपत्तियों को बुधवार तक कुर्क करने की कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।

दुबे ने बताया कि शनिवार को छत्रपाल के मकान में छापेमारी कर पांच लाइसेंसी हथियार जब्त किए जा चुके हैं। उनके अन्य साथियों के हथियारों का पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बेटे से 60 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने और इसका मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर 13 फरवरी की रात अधिवक्ता मुकेश पाठक ने अपने मकान में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस को मिले कथित सुसाइड नोट में अधिवक्ता ने एसपी और सीओ पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?