लाइव न्यूज़ :

अधिवक्ता आत्महत्या मामला : सात आरोपियों पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 18, 2021 13:15 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 18 फरवरी महोबा में कथित रूप से रंगदारी वसूलने से परेशान अधिवक्ता मुकेश पाठक की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार कबरई के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख समेत सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार शाम गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप कुमार दुबे ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘समदनगर मुहल्ले के अधिवक्ता मुकेश पाठक (50) द्वारा शनिवार की रात कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर लेने के मामले में गिरफ्तार कबरई के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के प्रदेश महासचिव छत्रपाल यादव के अलावा उनके भतीजे विक्रम यादव, साले आनन्द मोहन यादव, साथी रवि उर्फ रविशंकर सोनी, अंकित सोनी, मनीष चौबे और अभय प्रताप सिंह के खिलाफ बुधवार को गैंगस्टर अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया।’’

एसएचओ ने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम की कार्रवाई के बाद अब आरोपियों की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि अधिवक्ता के बेटे शिवम से कथित रूप से करीब 60 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने की सात फरवरी को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने और शनिवार (13 फरवरी) को आरोपियों द्वारा एक होटल में अधिवक्ता को बुलाकर समझौते का दबाव बनाने से अवसाद आये मुकेश पाठक ने अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक और उपाधीक्षक (सीओ) पर आरोपियों से मिले होने का भी आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल