लाइव न्यूज़ :

दिल्ली बार काउंसिल में पंजीकृत अधिवक्ता को अग्रिम जमानत मिली

By भाषा | Updated: December 29, 2020 18:52 IST

Open in App

प्रयागराज, 29 दिसंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अर्पित बिष्ट नाम के एक अधिवक्ता को मंगलवार को अग्रिम अंतरिम जमानत प्रदान की। बिष्ट दिल्ली बार काउंसिल में पंजीकृत हैं।

याचिकाकर्ता की जमानत की अर्जी पर यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने पारित किया।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि जब सूचनादाता एक मामले की जांच के लिए नोएडा के सेक्टर- 18 स्थित आईसीआईसीआई बैंक गया था, जहां पांच-छह अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनका पिस्टल छीन लिया गया।

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि वह एफआईआर में नामजद नहीं है और दिल्ली बार काउंसिल में पंजीकृत अधिवक्ता हैं। अपने मित्र सार्थक त्यागी का फोन आने पर ही वह घटनास्थल पर गए और स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर वह अपने मित्र के साथ वहां से चले गए। उस घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं है और उन्हें झूठा फंसाया गया है।

याचिकाकर्ता को सोमवार की रात दो बजे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उन्हें अदालत में पेश नहीं किया गया।

अदालत ने सरकारी अधिवक्ता को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय देते हुए इस मामले पर अगली सुनवाई 21 जनवरी 2021 को करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह