लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में पुलिस शिकायत प्राधिकरण के गठन के लिए उच्च न्यायालय पहुंचे अधिवक्ता

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:09 IST

अधिवक्ता ने कहा कि पुडुचेरी में उच्च न्यायालय के एक अवकाश प्राप्त न्यायाधीश को प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

Open in App
ठळक मुद्देमद्रास उच्च न्यायालय से राज्य सरकार को राज्य और जिलास्तर पर तुरंत पुलिस शिकायत प्राधिकरण बनाने का निर्देश देने आग्रह किया है। अधिवक्ता ने यह भी दलील दी कि पुलिस प्रताड़ना के पीड़ित व्यक्ति को न्याय सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने इसे जरूरी बनाया है ।

तमिलनाडु में एक अधिवक्ता ने मद्रास उच्च न्यायालय से राज्य सरकार को राज्य और जिलास्तर पर तुरंत पुलिस शिकायत प्राधिकरण बनाने का निर्देश देने आग्रह किया है। अधिवक्ता ने यह भी दलील दी कि पुलिस प्रताड़ना के पीड़ित व्यक्ति को न्याय सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने इसे जरूरी बनाया है ।

न्यायमर्ति एम सत्यनारायणन ओर आर हेमलता की खंडपीठ ने अधिवक्ता ए पी सूर्यपकाशम की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 20 जनवरी मुकर्रर की है । मामले के दौरान महाधिवक्ता विजय नारायण ने अदालत को सूचित किया कि राज्य सरकार 14 नवंबर 2019 को पुलिस शिकायत प्राधिकरण की स्थापना कर चुकी है । गृह विभाग के प्रभारी सचिव को प्राधिकरण का चेयरमैन बनाया गया है, पुलिस महानिदेशक एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इसके सदस्य होंगे ।

उन्होंने बताया कि इसी तरह जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण की अध्यक्षता जिला कलेक्टर करेंगे जबकि पुलिस अधीक्षक एवं सबसे वरिष्ठ सहायक पुलिस अधीक्षक इसके सदस्य होंगे । सरकार के इस दावे का विरोध करते हुए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे प्राधिकरण का गठन कर ही नहीं सकती है क्योंकि राज्य एवं जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण की अध्यक्षता क्रमश: उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश एवं अवकाश प्राप्त जिला न्यायाधीश को करना चाहिए । अधिवक्ता ने कहा कि पुडुचेरी में उच्च न्यायालय के एक अवकाश प्राप्त न्यायाधीश को प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह