लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी को झटका, एचएस फुल्का ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: January 3, 2019 20:44 IST

फूलका ने एक ट्वीट कर कहा कि वह शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस ब्रीफिंग में इस कदम के पीछे की वजह बताएंगे।

Open in App

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एच एस फूलका ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। फूलका ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी है। इस साल लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की संभावना को लेकर चल रही अटकलों के बीच यह कदम सामने आया है।फूलका ने एक ट्वीट कर कहा कि वह शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस ब्रीफिंग में इस कदम के पीछे की वजह बताएंगे। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ‘‘मैंने आप से इस्तीफा दे दिया और आज केजरीवाल जी को इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि उन्होंने मुझे इस्तीफा ना देने के लिए कहा लेकिन मैं अटल रहा। कल शाम चार बजे नयी दिल्ली के रायसीना रोड पर प्रेस क्लब में मीडिया को आप छोड़ने की वजह और आगे की योजनाओं के बारे में बताऊंगा।’’ आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज नहीं किया। आप ने कहा कि उनकी राजनीतिक मामलों की समिति दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कायकर्ताओं तथा अपने नेताओं की राय पर विचार करने के बाद कोई फैसला लेगी। पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने सिख रोधी दंगा मामले में हाल ही में दोषी ठहराया। फूलका ने इस मामले में पीड़ितों की ओर से पैरवी की ।

टॅग्स :आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं