लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन सुनवाई के दौरान वकील धवन ‘धूम्रपान’ करते दिखे, न्यायाधीश ने स्वास्थ्य परामर्श जारी किया

By भाषा | Updated: August 13, 2020 19:30 IST

यह क्लिप न्यायाधीश महेन्द्र कुमार गोयल की अदालत में मंगलवार की सुनवाई के दौरान की है। धवन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के छह विधायकों की ओर से पेश हुए थे। इन विधायकों के राजस्थान में कांग्रेस में विलय को बसपा और भाजपा के एक विधायक द्वारा चुनौती दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन को धूम्रपान के खतरों के बारे में राजस्थान उच्च न्यायालय से बृहस्पतिवार को कुछ सलाह मिली। वायरल हुए एक कथित वीडियो में वकील एक ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक हुक्के से कश लेते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं

जयपुर: वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन को धूम्रपान के खतरों के बारे में राजस्थान उच्च न्यायालय से बृहस्पतिवार को कुछ सलाह मिली। वायरल हुए एक कथित वीडियो में वकील एक ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक हुक्के से कश लेते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। वीडियो क्लिप में सुनवाई के दौरान धवन अपने चेहरे के सामने कुछ कागज पकड़े हुए दिख रहे हैं और इसके पीछे धुएं के छल्ले निकलते दिखाई दे रहे हैं।

जब वकील कागज को अलग रख देते हैं तो कुछ सेकंड की इस कथित क्लिप में हुक्के की नोंक दिखाई देती है। यह क्लिप न्यायाधीश महेन्द्र कुमार गोयल की अदालत में मंगलवार की सुनवाई के दौरान की है। धवन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के छह विधायकों की ओर से पेश हुए थे। इन विधायकों के राजस्थान में कांग्रेस में विलय को बसपा और भाजपा के एक विधायक द्वारा चुनौती दी गई है।

न्यायमूर्ति गोयल की टिप्पणी बृहस्पतिवार को उस दौरान सामने आई जब सुनवाई फिर से शुरू हुई। सुनवाई के दौरान हल्के अंदाज में न्यायमूर्ति गोयल ने धवन को सलाह दी कि उन्हें अपनी इस उम्र में धूम्रपान छोड़ देना चाहिए क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। धवन ने जवाब दिया कि वह ऐसा करेंगे।

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वरिष्ठ वकील वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुनवाई के आदी नहीं हैं, लेकिन स्थिति का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं। अप्रैल में राजस्थान उच्च न्यायालय में मामले की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक अन्य वकील बनियान में दिखाई दिये थे। इसके बाद न्यायाधीश ने स्पष्ट किया था कि वकीलों को तब भी उचित पोशाक में दिखना चाहिए, जब वे अपने मामलों की ऑनलाइन सुनवाई कर रहे हों। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया