लाइव न्यूज़ :

मेरठ में अधिवक्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, सुसाइड नोट में विधायक पर उत्पीड़न का आरोप

By भाषा | Updated: February 13, 2021 22:03 IST

Open in App

मेरठ, 13 फरवरी उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गंगा नगर थाना क्षेत्र के ईशापुरम में शनिवार को एक अधिवक्ता ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें स्थानीय भाजपा विधायक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

उधर, घटना से गुस्साए वकीलों व स्थानीय लोंगो ने मेरठ-बिजनौर मार्ग पर जाम लगाया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा घटना में उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा देने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।

पुलिस अधीक्षक (देहात) केशव कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतक अधिवक्ता के बेटे देवेश की तहरीर पर थाना गंगानगर में मृतक अधिवक्ता के बड़े बेटे के ससुराल वालों के साथ ही विधायक दिनेश खटीक व एक ग्राम प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी विजेंदर ने दर्ज तहरीर के आधार पर बताया कि गंगानगर थानाक्षेत्र के ईशापुरम में वरिष्ठ अधिवक्ता ओमकार तोमर परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि ओमकार तोमर के बेटे लव कुमार की शादी 28 फरवरी 2020 को खतौली, मुजफ्फरनगर निवासी स्वाति पुत्री राज कुमार से हुई थी।

उन्होंने तहरीर के आधार पर बताया कि पत्नी के साथ विवाद के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने ओमकार तोमर, उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि आरोप है कि दंपती के बीच समझौता कराने के लिए भाजपा के हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने बैठक कराई थी जिसमें 15 लाख रुपये नगद व कार व सामान वापसी को लेकर समझौता होने की बात कही गई थी जिसे लेकर ओमकार तोमर तनाव में आ गए थे।

उन्होंने बताया कि आज सुबह 9:30 बजे ओमकार तोमर ने घर के अपने कमरे में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि ओमकार तोमर के छोटे बेटे देवेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

इस मामले में भाजपा विधायक दिनेश खटीक का पक्ष जानने के लिए उनसे दूरभाष पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

ओमकार तोमर का बड़ा बेटा लव कुमार इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?