लाइव न्यूज़ :

अधिवक्ता ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: February 19, 2021 17:28 IST

Open in App

नोएडा, 19 फरवरी नोएडा जिले में एक अधिवक्ता ने बृहस्पतिवार की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सेक्टर 137 स्थित पारस टियरा सोसायटी में रहने वाले अधिवक्ता प्रतीक तंवर (33 वर्ष) ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है, कि अधिवक्ता की उनकी बहन से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने बीती रात को अपने घर पर कथित तौर पर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों