लाइव न्यूज़ :

जिन्ना विवाद पर अखिलेश की किताब फिर पढ़ने की सलाह,भाजपा ने पूछा: हिंदुस्तान की या पाकिस्तान की

By भाषा | Updated: November 6, 2021 18:56 IST

Open in App

लखनऊ, छह नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल में मोहम्‍मद अली जिन्ना को लेकर दिये गये अपने बयान के संदर्भ में शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर इशारा करते हुए कहा कि '' मैं तो कहूंगा कि दोबारा किताबें पढ़ लें।''

इस पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सवाल किया है कि किताबें हिंदुस्‍तान की पढ़नी हैं या पाकिस्तान की।

सपा प्रमुख से शनिवार को जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों ने जब सरदार वल्लभ भाई पटेल, जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी के साथ पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल मोहम्मद अली जिन्ना का जिक्र किये जाने के संदर्भ को स्पष्ट का आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि '' मैं तो कहूंगा कि दोबारा किताबें पढ़ लें।''

यादव ने 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हरदोई की एक जनसभा में कहा था,''सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और (मोहम्मद अली) जिन्ना ने एक ही संस्थान से पढ़ाई की और वे बैरिस्टर बने एवं उन्होंने आजादी दिलाई। वे भारत की आजादी के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटे।" ।"

भाजपा ने जिन्ना की तुलना सरदार पटेल से किये जाने पर एतराज जताया। शनिवार को यादव के बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पलटवार करते हुए कहा ''जिन्ना के प्रति प्रेम अभी भी अटूट है--- अखिलेश यादव जी किताब हिंदुस्तान की पढ़नी हैं या पाकिस्तान की।''

जब सपा प्रमुख से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के इस दावे के बारे में पूछा गया कि भाजपा जहां कहीं से भी कहेगी, वहां से चुनाव वह लड़ने के लिए तैयार हूं, उन्होंने ने कहा, ''अब बाबा मुख्‍यमंत्री को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए क्योंकि वह (सत्ता से बाहर) जा रहे हैं।''

खुद चुनाव लड़ने के सवाल पर यादव ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी। उन्होंने कहा कि एक बार जब इस सवाल का जवाब दे देंगे तो अगला जवाब होगा कि किस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

लखनऊ हवाई अड्डे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी की मुलाकात के सवाल को नजर अंदाज करते हुए यादव ने कहा, '' इसका क्या मतलब है, अगर हम किसी से किसी रेस्त्रां में मिलें।’’

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात के सिलसिले में उनको (अंसारी को) टिकट देने के सवाल पर यादव ने पूछा कि '' ओमप्रकाश राजभर हमारे सहयोगी हैं और अभी तक इसकी जानकारी नहीं है।''

मुख्यमंत्री के इस दावे पर कारसेवकों पर फायरिंग करने वाले कारसेवा के लिए कतार में लग जाएंगे, यादव ने कहा, ‘‘ अगली बार जब आप मुख्यमंत्री से मिलें तो कृपया उनसे अनुरोध करें कि उनके आवास (सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग) पर पूर्व में बनाये गये सबसे सुंदर मंदिर को दिखाएं। अगर मुख्यमंत्री ने उससे बेहतर मंदिर देखा है तो कृपया सभी को बताएं। यह मंदिर बिना नक्शे के बनाया गया है।’’

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सबसे खराब बताते हुए यादव ने कहा कि हिरासत में होने वाली मौतें सबसे ज्‍यादा हैं एवं मानवाधिकार आयोग ने सबसे ज्यादा नोटिस उत्तर प्रदेश को भेजा है।

इटावा में मुख्यमंत्री द्वारा एक जेल का उद्घाटन करने पर तंज करते हुए यादव ने कहा कि ''भाजपा सरकार मेट्रो का एक स्टेशन नहीं बना पाई है। मुख्यमंत्री जी जिस जेल का इटावा में उद्घाटन करने जा रहे हैं, सपा के ही काम का उद्घाटन करेंगे। भाजपा ने अभी तक कोई काम नहीं किया है, रंग बदलने, नाम बदलने और उद्घाटन का उद्घाटन तथा शिलान्यास का शिलान्यास करने के अलावा उसने कुछ नहीं किया है। भाजपा का एक ही काम है, बड़े पैमाने पर पैसे बांटकर वोट खरीदना। अब मुख्यमंत्री जी और उनकी सरकार बस जाने वाली है।''

सपा प्रमुख ने कहा कि सत्ता में आने पर वह कन्नौज में और पूर्वांचल "समाजवादी" एक्सप्रेस-वे पर भी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति लगाएंगे और संग्रहालय भी बनेगा। उन्होंने कहा, "हम पृथ्वीराज चौहान की जानकारी और इतिहास को बताने के लिए काम करेंगे और उनके खोए हुए गौरव को बहाल करने के लिए भी काम करेंगे।"

उन्होंने सवाल किया कि राज्य में कितनी फैक्टरियां लगाई गईं और लाखों करोड़ के एमओयू होने के बाद कितने लोगों को रोजगार मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!