लाइव न्यूज़ :

2,000 लोगों में से केवल एक में कोविड टीकाकरण का प्रतिकूल प्रभाव : सरकार

By भाषा | Updated: February 16, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी केंद्र ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के 2,000 लाभार्थियों में से केवल एक व्यक्ति टीके के मामूली प्रभाव की जानकारी देते हैं और टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव (एईएफआई) की दर 0.05 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विभिन्न अफवाहों को खारिज करते हुए नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि टीकाकरण किसी भी तरीके से प्रजनन क्षमता को प्रभावित नहीं करेगा।

उन्होंने कहा, "एईएफआई 0.05 प्रतिशत है, यह 2000 में एक का मामला है जिसमें मामूली दर्द या बुखार है। प्रजनन क्षमता पर असर होने संबंधी अफवाहें सच नहीं है। टीके सुरक्षित हैं। मैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और नर्सों से टीके लगवाने की अपील करूंगा।"

आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि एस्पिरिन और रक्त को पतला करने वाली दवाइयां लेने वाले लोगों को भी ये टीके दिए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई विरोधाभास नहीं है।’’

पॉल ने कहा कि भारत से 24 देशों को टीके भेजे गए हैं। उन्होंने लोगों से सतर्कता बनाए रखने और कोविड संबंधी उचित व्यवहार का पालन करना जारी रखने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, "भारतीय आबादी का 70 प्रतिशत हिस्सा अब भी असुरक्षित है। इस वायरस को रोकने के लिए सतर्कता कायम रखनी चाहिए। हम अब तक वायरस को पूरी तरह से नहीं समझ पाए हैं, इसलिए हमें टीकाकरण और कोविड​​-19 संबंधी उचित व्यवहार को लेकर गंभीर रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र