लाइव न्यूज़ :

पूर्व मंत्री सिद्दीकी और राजभर समेत कई बसपा नेताओं की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

By भाषा | Updated: November 20, 2020 21:06 IST

Open in App

लखनऊ, 20 नवंबर सांसद-विधायक अदालत के न्यायाधीश पीके राय ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी तथा अन्‍य बसपा नेताओं-पूर्व मंत्री राम अचल राजभर और मेवा लाल गौतम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

अदालत ने दो अन्‍य आरोपियों-नौशाद अली और अतहर सिंह राव की याचिका को भी खारिज कर दिया।

वर्ष 2016 में भारतीय जनता पार्टी के नेता दयाशंकर सिंह की नाबाालिग बेटी और उनके परिवार की महिला सदस्‍यों के खिलाफ अपमानजनक टिप्‍पणी के मामले में इन लोगों ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।

न्यायाधीश ने आदेश पारित करते हुए कहा कि आरोपी फरार हैं। उच्‍च न्‍यायालय ने पहले ही अदालत को मुकदमे की कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश दिया है। ऐसी परिस्थिति में आरोपी अग्रिम जमानत के हक़दार नहीं हैं।

अदालत ने 21 अक्‍टूबर, 2020 को इन लोगों को फरार घोषित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए