लाइव न्यूज़ :

अपर्याप्त मात्रा में फलों और सब्जियों का सेवन करते हैं व्यस्क: सर्वे

By भाषा | Updated: January 25, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आईसीएमआर) कर एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार व्यस्क पर्याप्त मात्रा में फलों और सब्जियों का सेवन नहीं करते हैं।

सोमवार को जारी सर्वेक्षण में कहा गया है कि जिन लोगों पर सर्वे किया गया उनमें से 98.4 प्रतिशत लोग एक दिन में पांच से कम बार आहार लेते हैं जबकि पांच में से चार व्यस्क तथा चार में से एक किशोर पर्याप्त शारीरिक गतिविधियां नहीं करता।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन द्वारा जारी राष्ट्रीय गैर-संक्रामक रोग निगरानी सर्वे (एनएनएमएस) के अनुसार प्रत्येक चार में से एक से अधिक व्यस्क और 6.2 प्रतिशत किशोर अधिक वजन या मोटापे के शिकार हैं।

सर्वे में कहा गया है कि प्रत्येक दस में से लगभग तीन व्यस्क उच्च रक्तचाप की समस्या से पीड़ित हैं। इसके अलावा 9.3 प्रतिशत व्यस्क रक्त शर्करा बढ़ने के शिकार हैं जबकि पांच में से दो व्यस्कों में गैर-संक्रामक रोगों से पीड़ित होने के तीन या इससे अधिक कारक पाए गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि सर्वेक्षण परिणामों में यह भी पता चला है कि सर्वेक्षण में शामिल प्रत्येक तीन में से एक व्यस्क ने बीते 12 महीने में तंबाकू जबकि एक चौथाई लोगों ने शराब का सेवन किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 30 से 69 साल की आयु के लोगों के बीच किये गए सर्वेक्षण में मुंह के कैंसर की जांच कराने वाले (पुरुषों और महिलाओं) का अनुपात 1.7 प्रतिशत रहा। केवल 1.6 प्रतिशत महिलाओं ने ही नैदानिक परीक्षण के तौर पर स्तन कैंसर जबकि 2.2 प्रतिशत महिलाओं ने गर्भाशय कैंसर की जांच कराई।

रिपोर्ट में कहा गया है, ''ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भाशय कैंसर की जांच के मामलों की संख्या शहरी इलाकों की तुलना में तीन गुणा कम है। ''

आईसीएमआर-राष्ट्रीय गैर-संक्रामक रोग निगरानी सर्वे (बेंगलुरु) द्वारा साल 2017-18 के दौरान कराए गए इस सर्वे में शामिल अनुमानित लोगों की संख्या 12,000 व्यस्क (18-69 वर्ष) और 1,700 किशोर (15-17 वर्ष) थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर