लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे 29 फीसदी दागी उम्मीदवार, सबसे ज्यादा बीजेपी से

By स्वाति सिंह | Updated: October 20, 2019 17:27 IST

ADR की रिपोर्ट: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए  इस बार चुनावी मैदान में 3237 उम्मीदवार उतरे हैं। इसमें बीजेपी के कुल 162 उम्मीदवारों हैं जिनमे से 96 उम्मीदवार यानि 59 फ़ीसदी उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामलों दर्ज़ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देADR ने मौजूद उम्मीदवारों के बारे में रिपोर्ट जारी की है।इसके आंकड़ों को उम्मीदवारी के लिए दायर हलफनामे के आधार पर तैयार किया गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर देश के चुनावों का अध्ययन करने वाली एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने मौजूद उम्मीदवारों के बारे में रिपोर्ट जारी की है। इसके आंकड़ों को उम्मीदवारी के लिए दायर हलफनामे के आधार पर तैयार किया गया है।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए  इस बार चुनावी मैदान में 3237 उम्मीदवार उतरे हैं। इसमें बीजेपी के कुल 162 उम्मीदवारों हैं जिनमे से 96 उम्मीदवार यानि 59 फ़ीसदी उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामलों दर्ज़ हैं। जिनमे 9 उम्मीदवार 36 फ़ीसदी) तो ऐसे हैं जिनके ख़िलाफ़ हत्या, हत्या के प्रयास या ऐसे ही अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में केस दर्ज़ हैं। इनमें से 59 उम्मीदवार (36 फ़ीसदी) तो ऐसे हैं जिनके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

इस बार कांग्रेस के कुल 83 उम्मीदवार यानि 57 फीसदी आपराधिक मामले दर्ज हैं।जिनमें 44 यानि 30 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि, शिवसेना के 48 फीसदी और एनसीपी के 35 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर मामलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस बार राज्य में 916 ऐसे हैं उम्मीदवार जिनके खिलाफ सामान्य अपराध के मामले दर्ज हैं। जबकि 600 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर मामलें दर्ज है। जबकि 19 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या का केस वहीं 60 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या की कोशिश के मामले दर्ज है। 

इसके अलावा 67 ऐसे उम्मीदवार पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले हैं। इनमें 4 पर बलात्कार का केस दर्ज है। 

कुल मिलकर ये कि एडीआर की रिपोर्ट के मुतबिक 288 विधानसभा सीटों में से 176 सीटों पर को रेड अलर्ट सीट घोषित किया गया है। दरअसल, ये वो सीटें हैं जिनमें कम से कम 3 उम्मीदवारों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज होता है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं