लाइव न्यूज़ :

दत्तक पुत्र ने मां की हत्या की, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 10, 2021 20:12 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 10 जुलाई राजस्थान के बूंदी जिले में पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में उसके दत्तक पुत्र को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी (एसएचओ) बृजभान सिंह ने बताया कि बूंदी जिले के नैनवा क़स्बे में 65 वर्षीय शांताबाई स्वर्णकर का शव चादर में लिपटा उनके घर से सोमवार को बरामद हुआ। पड़ोसियों ने दुर्गंध आने की शिकायत की थी। वह सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं। आरोपी चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश (26) को भीलवाड़ा से शुक्रवार रात गिरफ्तार कर शनिवार को उसे एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि एक जुलाई को पैसे को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद उसने महिला को कथित तौर पर पीटा और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसने कहा कि वह अपनी मां से परेशान था क्योंकि वह पैसे को लेकर उसे ‘प्रताड़ित’ करती थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पहले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। लेकिन बाद में पड़ोसियों ने बताया कि घटना के दिन चंद्रप्रकाश इलाके में मौजूद था, जिसके बाद उसकी गिरफ़्तारी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब