लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से बचने के लिए आदिवासी समुदायों की अच्छी आदतों को अपनाएं : नायडू

By भाषा | Updated: April 3, 2021 16:26 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन अप्रैल उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को यहां एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि ओडिशा की आदिवासी आबादी कोविड-19 वैश्विक महामारी से व्यापक तौर पर बची रही है और उनकी अनोखी आदतों एवं परंपराओं ने उन्हें संक्रमण से दूर रखने में मदद की है।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति शोध एवं शिक्षण संस्थान (एससीएसटीआरटीआई) की रिपोर्ट में बताया गया कि जनजातीय लोगों की चलते वक्त एक दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाकर रखने की आदत होती है।

नायडू ने यहां उत्कल विश्वविद्यालय के 50वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “जनजातीय संस्कृति में इस प्रकार की सुरक्षित दूरी एवं साफ-सफाई संबंधी नियमों के साथ ही प्राकृतिक खान-पान ने उन्हें वैश्विक महामारी के दौरान सुरक्षित रहने में मदद की है।”

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को आदिवासी समुदायों के इन सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें अपने पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब शनिवार को भारत में कोविड-19 के 89,129 मामले सामने आए जो पिछले करीब साढ़े छह महीनों में सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही देशभर में अब तक कोरोना के 1.23 करोड़ मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

ओडिशा में 62 आदिवासी समुदाय हैं जो राज्य की कुल आबादी का 23 प्रतिशत हैं।

उपराष्ट्रपति ने कहा, “इन आदिवासी समुदायों का विकास एवं कल्याण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें उनके प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। खुद को ऊंचा दिखाने वाला दृष्टिकोण गलत है।”

उन्होंने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि हमने आदिवासी समुदायों से बहुत कुछ सीखा है जो प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाते हुए सादा जीवन जीते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos