लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन से बचने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाएं : ठाकरे ने लोगों से कहा

By भाषा | Updated: November 28, 2021 21:34 IST

Open in App

मुंबई, 28 नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के कारण एक और लॉकडाउन से बचने के लिए लोगों को कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से नागरिकों की रक्षा के लिए केंद्र के निर्देश की प्रतीक्षा किए बगैर आवश्यक कदम उठाएं।

वह राज्य में कोविड-19 की स्थिति के बारे में चर्चा करने और दक्षिण अफ्रीका में पता चले ओमीक्रोन स्वरूप को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने के लिए संभागीय आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ डिजिटल बैठक में बोल रहे थे।

ठाकरे ने अधिकारियों से कहा, ‘‘कोविड-19 के नए खतरनाक स्वरूप से बचने के लिए जो भी करना पड़े कीजिए। केंद्र सरकार के निर्देशों का इंतजार किए बगैर काम शुरू कर दीजिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नागरिकों को कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने की जरूरत है, ताकि राज्य में एक और लॉकडाउन से बचा जा सके।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान जारी कर बताया कि बैठक के दौरान ठाकरे ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों पर नजर रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए