लाइव न्यूज़ :

पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण को सभी स्तरों पर अपनाएं : मिश्र

By भाषा | Updated: January 16, 2021 18:37 IST

Open in App

जयपुर, 16 जनवरी राजस्‍थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ सतत विकास की सोच से काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण को सभी स्तरों पर अपनाने से ही विकास का समान रूप से सभी को लाभ मिल सकता है।

मिश्र शनिवार को पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए देशभर में चलाये जाने वाले ‘सक्षम 2021, अभियान’ के ऑनलाइन उद्घाटन के बाद लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम दोहन की नींव पर लंबे समय तक विकास टिक नहीं सकता इसलिए जरूरी है कि तेल की प्रत्येक बूंद को बचाने में हर व्यक्ति अपना योगदान दें।

उन्होंने आम जन को यथासम्भव सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, जब भी सम्भव हो साइकिल का इस्‍तेमाल करने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन-एलपीजी अथवा पीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये भी यह हम सबका कर्तव्य है।

मिश्र ने ऊर्जा संरक्षण के लिए जन-जन को प्रेरित करने पर जोर देते हुए कहा कि ऊर्जा की बचत से ही भविष्य बेहतर किया जा सकता है

राज्यपाल ने सौर और पवन ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर जोर देते हुए कहा कि राज्‍य के विश्वविद्यालयों में इसी उद्देश्य से सौर ऊर्जा के संयंत्र लगाए जाने की पहल की गई है।

इससे पहले इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक सुनील गर्ग, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के महाप्रबंधक संजय कुमार शर्मा, गेल इंडिया के रवि अग्रवाल और भारत पेट्रोलियम के संजय चौबे ने एक माह के ‘सक्षम’ जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो