लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला 15 जुलाई से शुरू होने की संभावना: कुलपति

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत 15 जुलाई से होने की संभावना है। विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति पी सी जोशी ने यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि दाखिला मेरिट के आधार पर होंगे। अधिकारियों ने बताया कि उनका अनुमान है कि तब तक सभी स्कूल बोर्ड परिणाम जारी कर चुके होंगे। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सीबीएसई और सीआईएससीई की परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब स्नातक पाठ्यक्रमों के दाखिला प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए दाखिला समिति और अकादमिक परिषद की बैठक होगी।

हर साल, विश्वविद्यालय के कॉलेज पाठ्यक्रमों के लिए कट-ऑफ घोषित करते हैं और मानदंडों को पूरा करने वाले छात्र संबंधित कॉलेजों में आवेदन करते हैं। केन्द्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) को लेकर भी शिक्षा मंत्रालय के फैसले का इंतजार है। जोशी सीयूसीईटी समिति के सदस्य है जिसने शिक्षा मंत्रालय पर अपनी रिपोर्ट दे दी है। सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करने पर निर्णय अभी लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू