लाइव न्यूज़ :

कॉलेज में दाखिला : दंगा प्रभावित छात्रों को मूल दस्तावेज जमा करने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय

By भाषा | Updated: November 20, 2020 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर दिल्ली सरकार ने अपने विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वह शहर के दंगा प्रभावित उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से आने वाले छात्रों को मूल दस्तावेज जमा करने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय दे।

सरकार ने कहा है कि संभव है कि छात्रों की मार्क्सशीट और प्रमाणपत्र दंगों के दौरान गुम गए हों और उनकी दूसरी प्रति प्राप्त करना लंबी प्रक्रिया है।

उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक नरेन्द्र पासी ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार के तहत आने वाले विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दाखिला शुरू हो गया है। मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद दाखिला दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी संभावना है कि कई छात्रों के मार्क्सशीट और प्रमाणपत्र उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में दंगों के दौरान खो गए होंगे और मूल दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें दाखिला नहीं मिल सकेगा।’’

उन्होंने कहा कि डुप्लीकेट मार्क्सशीट या प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया लंबी है जिसमें काफी समय लगता है। साथ ही ऐसे भी कई छात्र होंगे जिनके पास इसके लिए संसाधन नहीं होंगे क्योंकि वे अपना घर बनाने और जीवन को पटरी पर लाने में जुटे हुए होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल