लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कट-ऑफ सूची के तहत प्रवेश प्रक्रिया सोमवार सुबह शुरू हुई और कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों ने कहा कि यह प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। विश्वविद्यालय ने एक अक्टूबर को पहली कट-ऑफ सूची की घोषणा की थी जिसमें आठ कॉलेजों की ओर से 10 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शत प्रतिशत अंकों की मांग की गई थी।

प्रवेश प्रक्रिया पूर्वाह्न 10 बजे शुरू हुई और यह छह अक्टूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगी। राजधानी कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ राजेश गिरि ने कहा कि प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने कहा, “इस साल, पहले दिन पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। आमतौर पर पहले दिन ज्यादा छात्र प्रवेश के लिए आवेदन नहीं करते लेकिन इस साल बात अलग है क्योंकि उन्हें लग रहा है कि आगामी कट ऑफ सूची में उनका शायद न आए क्योंकि सीटों की संख्या सीमित है और 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या भी ज्यादा है।”

गिरि ने यह भी कहा कि उन्होंने कॉलेज की विभिन्न समितियों के सदस्यों से प्रवेश प्रक्रिया देखने को कहा है। दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के प्रधानाध्यापक हेम चंद जैन ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होने से लेकर अब तक कॉलेज को 485 आवेदन प्राप्त हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?