लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज में प्रवेश के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज ने विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए बृहस्पतिवार से दाख़िला प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की।

इस कॉलेज में प्रवेश के लिए अलग से आवेदन देना पड़ता है और इच्छुक उम्मीदवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के पोर्टल (वेबसाइट) पर पंजीकरण कर कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। पिछले साल की तरह ही कॉलेज कोविड-19 महामारी की वजह से प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं कर रहा है। साक्षात्कार ऑनलाइन आयोजित किये जाएंगे।

साक्षात्कार के मूल रूप से तीन अहम भाग -‘अकादमिक, सह-पाठ्यक्रम और सामान्य जागरूकता और नैतिक ज्ञान’ हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय मेरिट आधारित दाखिला प्रक्रिया रखता है और कटऑफ़ के आधार पर उम्मदीवारों को यहां दाख़िला मिलता है। सेंट स्टीफंस अलग से कट ऑफ सूची जारी करता है, जिसे 85 फीसदी महत्व दिया जाता है और बाक़ी 15 फीसदी ऑनलाइन साक्षात्कार को महत्व दिया लायेगा ।

महामारी से पहले यह 15 फ़ीसदी महत्व (वेटेज) लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में बंटा था। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए तस्वीर, हस्ताक्षर की एक स्कैन कॉपी और सर्टिफिकेट की ज़रूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?