लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए आमंत्रण पत्र अथवा टिकट होने पर ही प्रवेश: पुलिस

By भाषा | Updated: January 23, 2021 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने परामर्श जारी किया है जिसमें कहा है कि राजपथ पर लोगों को परेड देखने की इजाजत तभी मिलेगी जब उनके पास आमंत्रण-पत्र या टिकट होगा। इस व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाएगा।

इसमें पुलिस ने यह भी कहा कि कार्यक्रम में 15 वर्ष से कम आयुवर्ग के लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी।

दिल्ली पुलिस की ओर से ट्वीट किया गया, ‘‘इस वर्ष, गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिये प्रवेश आमंत्रण पत्र अथवा टिकट से ही मिलेगा और इस व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाएगा। जिनके पास आमंत्रण पत्र/टिकट नहीं है उन्हें सलाह दी जाती है कि वे घर पर ही सीधा प्रसारण देखें। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों को राजपथ पर परेड देखने के लिए आने की इजाजत नहीं है।’’

पुलिस ने कहा कि इस वर्ष कार्यक्रम में निर्बाध प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में जमीन से लेकर आसमान तक अभूतपूर्व सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है। यहां हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं तथा शहर के व्यस्त बाजार एवं इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

किसान संगठनों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के लिये लगाई जाने वाली कुर्सियों को भी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए लगाया जाएगा। इस बार परेड देखने वालों की संख्या में भी कटौती करते हुई इसे 25 हजार तक सीमित किया गया है जबकि पिछली बार यहां करीब सवा लाख लोगों के लिये व्यवस्था थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान