लाइव न्यूज़ :

बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में दाखिला

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:05 IST

Open in App

कोलकाता, तीन अगस्त पश्चिम बंगाल के प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में इस साल विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में उन्हें मिले अंकों के आधार पर स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा क्योंकि कोविड-19 की वजह से इस साल प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। यह जानकारी संस्थान के अधिकारी ने मंगलवार को दी।

विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को जारी नामांकन सूचना में कहा गया कि सांख्यिकी और अर्थशास्त्र विषय को छोड़कर कला और विज्ञान संकाय के अन्य विषयों में दाखिले के लिए मेधा सूची 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। वहीं, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विषय में विद्यार्थियों को प्रवेश उच्चतर माध्यमिक या 12वीं के समकक्ष कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाएगा।

उम्मीदवार प्रवेश के लिए 20 अगस्त दोपहर तीन बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय की कुलपति अनुराधा लोहिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने स्नातक पाठ्यक्रमों (कला और विज्ञान) में प्रवेश के लिए विस्तृत जानकारी जारी कर दी है। यह विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंको के आधार पर होगा।’’

वहीं, एसएफआई नियंत्रित प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय छात्र परिषद ने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार नयी प्रवेश प्रक्रिया का विरोध किया है और इसे संस्थान की स्वायत्ता में हस्तक्षेप करार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल