लाइव न्यूज़ :

चार मेट्रो स्टेशनों पर कुछ समय के लिए रोका गया प्रवेश

By भाषा | Updated: April 6, 2021 15:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच, दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के चार प्रमुख स्टेशनों में प्रवेश को मंगलवार दोपहर कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के मकसद से ऐसा किया गया।

येलो लाइन दिल्ली स्थित समयपुर बादली को गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीअमआरसी) ने करीब साढ़े बारह बजे ट्वीट किया, “ येलो लाइन अपडेट - भीड़ नियंत्रण के हमारे उपायों के तहत शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए पटेल चौक, नयी दिल्ली, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक में प्रवेश को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है, निकास की अनुमति है।”

करीब 10 मिनट बाद, इसने ट्वीट कर जानकारी दी कि चारों मेट्रो स्टेशन में प्रवेश सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है।

पटेल चौक और नयी दिल्ली मेट्रो स्टेशन जहां शहर के मध्य में स्थित हैं, जहां बड़ी संख्या में सरकारी दफ्तर हैं, वहीं चावड़ी बाजार और चांदनी चौक स्टेशन घनी आबादी वाले पुराने दिल्ली में स्थित हैं जो राजधानी का सांस्कृतिक एवं व्यापारिक केंद्र है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मंगलवार से 30 अप्रैल तक शहर में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में सोमवार को कोविड-19 के 3,548 मामले सामने आए थे जबकि 15 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 11,096 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल