लाइव न्यूज़ :

एडमिरल करमबीर सिंह ने नये भारतीय नौसेना का कार्यभार संभाला, पहले हेलिकॉप्टर पायलट हैं जो बल का संचालन करेंगे

By भाषा | Updated: May 31, 2019 13:58 IST

उन्होंने एडमिरल सुनील लांबा की जगह ली है। करीब चार दशक के उत्कृष्ट कॅरियर के बाद लांबा सेवानिवृत्त हो गये हैं। शीर्ष पद पर नियुक्ति से पहले सिंह विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीज (एफओसी-इन-सी) थे।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल नौसेना में करीब 132 जहाज, 220 विमान और 15 पनडुब्बियां हैं।सिंह की पदोन्नति को अंडमान निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल बिल वर्मा ने वरियता के आधार पर चुनौती दी थी।

एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को भारतीय नौसेना के 24वें प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। वह ऐसे पहले हेलिकॉप्टर पायलट हैं जो बल का संचालन करेंगे।

उन्होंने एडमिरल सुनील लांबा की जगह ली है। करीब चार दशक के उत्कृष्ट कॅरियर के बाद लांबा सेवानिवृत्त हो गये हैं। शीर्ष पद पर नियुक्ति से पहले सिंह विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीज (एफओसी-इन-सी) थे।

नौसेना प्रमुख के तौर पर एडमिरल सिंह की तत्काल प्राथमिकता नये जंगी जहाजों, पनडुब्बियों एवं विमानों को शामिल कर भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण में लंबे समय से चली आ रही देरी को जल्द से जल्द पूरा करना है।

फिलहाल नौसेना में करीब 132 जहाज, 220 विमान और 15 पनडुब्बियां हैं। एडमिरल सिंह की हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की मौजूदगी के विस्तार और समग्र प्रभाव पर फोकस करने की भी संभावना है। हिंद महासागर में चीन बहुत तेजी से अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है।

सिंह की पदोन्नति को अंडमान निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल बिल वर्मा ने वरियता के आधार पर चुनौती दी थी। हालांकि रक्षा मंत्रालय ने वाइस एडमिरल वर्मा की याचिका खारिज कर दी जिसके बाद सिंह ने सैन्य न्यायाधिकरण का रुख किया था।

सशस्त्र बल न्यायाधिकरण ने नये नौसेना प्रमुख के तौर पर एडमिरल सिंह के प्रभार संभालने को हरी झंडी दे दी और कहा कि इस पद पर उनका बने रहना मामले में सुनवाई के नतीजों पर निर्भर करेगा। न्यायाधिकरण ने मामले में अगली सुनवाई के लिये 17 जुलाई की तारीख तय की है। एडमिरल सिंह के इस पर नवंबर 2021 तक बने रहने की संभावना है। 

टॅग्स :नेवीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह