एडमिरल करमबीर सिंह ने हिंद महासागर सम्मेलन में हिस्सा लिया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:24 IST2021-07-01T22:24:42+5:302021-07-01T22:24:42+5:30

Admiral Karambir Singh participated in the Indian Ocean Conference | एडमिरल करमबीर सिंह ने हिंद महासागर सम्मेलन में हिस्सा लिया

एडमिरल करमबीर सिंह ने हिंद महासागर सम्मेलन में हिस्सा लिया

नयी दिल्ली, एक जुलाई भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने डिजिटल माध्यम से आयोजित हिंद महासागर सम्मेलन (आईओएनएस) में भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन रियूनियन द्वीप पर फ्रांसीसी नौसेना द्वारा सोमवार से बृहस्पतिवार के बीच किया गया था।

हिंद महासागर के तट वाले देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए इसकी परिकल्पना भारतीय नौसेना द्वारा 2008 में की गई थी।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन के दौरान फ्रांसीसी अंतरराष्ट्रीय संबंध संस्थान, हिंद महासागर आयोग, सिंगापुर के ‘इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर’, मेडागास्कर के ‘रीजनल मेरीटाइम इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर’, और यूरोपीय संघ नीत ‘क्रिटिकल मेरीटाइम रूट्स इंडियन ओशन’ के विशेषज्ञों ने प्रस्तुतियां दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Admiral Karambir Singh participated in the Indian Ocean Conference

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे