लाइव न्यूज़ :

एडमिरल हरि कुमार ने नौसेना के नये प्रमुख के तौर पर प्रभार संभाला

By भाषा | Updated: November 30, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर एडमिरल करमबीर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद एडमिरल आर हरि कुमार ने मंगलवार को भारतीय नौसेना के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। करमबीर सिंह ने 41 वर्ष तक नौसेना में अपनी सेवाएं दीं।

एडमिरल कुमार बल की बागडोर संभालने से पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने 25वें नौसेना प्रमुख के तौर पर पदभार संभाला है।

कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद अपनी मां विजयलक्ष्मी के पैर छुए और आशीर्वाद लिया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''भारतीय नौसेना के 25वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। नौसेना का ध्यान राष्ट्रीय समुद्री हितों और समुद्री सुरक्षा चुनौतियों पर है।''

एडमिरल कुमार ने कहा, ''हम इसके लिए पूरी ताकत लगाएंगे। मेरे पूर्ववर्तियों ने दूरदर्शी नेतृत्व के साथ नौसेना का मार्गदर्शन किया है। मैं भी नौसेना को उसी दिशा में आगे ले जाना चाहता हूं और उनकी उपलब्धियों पर आगे बढ़ना चाहता हूं।''

वहीं एडमिरल सिंह ने कहा, ''मैं एक बहुत ही शानदार और पेशेवर टीम के साथी को प्रभार सौंप रहा हूं, जिसने सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुझे यकीन है कि उनके नेतृत्व में, नौसेना गौरवपूर्ण ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।''

12 अप्रैल 1962 को जन्मे एडमिरल कुमार, एक जनवरी 1983 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में सेवा में शामिल हुए थे। लगभग 39 वर्षों की अपनी लंबी एवं विशिष्ट सेवा के दौरान, एडमिरल कुमार ने विभिन्न कमान, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों में सेवा दी है।

वह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र हैं।

एडमिरल कुमार की समुद्री कमान में तैनातियों में भारतीय नौसैन्य पोत (आईएनएस) निशंक, मिसाइल से सुसज्जित लड़ाकू जल पोत आईएनएस कोरा और निर्देशित-मिसाइल विध्वसंक आईएनएस रणवीर शामिल हैं।

उन्होंने भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विराट की भी कमान संभाली है। एडमिरल कुमार पश्चिमी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशन ऑफिसर (एफओसी) के पद पर भी रहे हैं। पश्चिमी नौसैन्य कमान में एफओसी का प्रभार संभालने से पहले, वह मुख्यालय की एकीकृत कर्मचारी समिति और एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख भी रहे हैं।

एडमिरल कुमार ने अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज, महू के आर्मी वॉर कॉलेज और ब्रिटेन के रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज से कई पाठ्यक्रम पूरे किए हैं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम) से सम्मानित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos