लाइव न्यूज़ :

युवाओं के निशुल्क टीकाकरण के लिए अपने वेतन का हिस्सा देंगे प्रशासनिक अधिकारी

By भाषा | Updated: May 6, 2021 00:49 IST

Open in App

जयपुर, पांच मई राजस्थान में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के निशुल्क टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई आर्थिक सहयोग की अपील पर आईएएस एवं आरएएस अधिकारियों ने पहल करते हुए राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष-कोविड टीकाकरण खाते में अंशदान देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री को आईएएस एसोसिएशन की ओर से मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने तीन दिन तथा आरएएस एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष शाहीन अली खान ने दो दिन का वेतन देने के निर्णय से अवगत कराया।

गहलोत ने उनकी इस पहल को सराहते हुए कहा कि संकट के इस समय में प्रदेशवासियों की जीवन रक्षा सर्वोपरि है। इस दिशा में हर वर्ग का सहयोग राज्य सरकार के कोविड प्रबंधन के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस काम के लिए भारतीय स्टेटबैंक की जयपुर सचिवालय शाखा में बैंक खाता खोला गया है, जिसकी खाता संख्या 40166914665 और आईएफएससी कोड एसबीआईएन 0031031 है। सहयोगकर्ता इस विवरण के साथ नकद, चैक एवं इलेक्ट्रानिक माध्यम से इस खाते में सहयोग राशि हस्तान्तरित कर सकते हैं।

इस खाते में प्राप्त दान राशि का प्रयोग केवल युवा वर्ग के निशुल्क टीकाकरण के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे