लाइव न्यूज़ :

प्रशासनिक बेरुखी ने किसानों की समस्याएं बढ़ाई : महबूबा

By भाषा | Updated: November 15, 2021 17:35 IST

Open in App

जम्मू, 15 नवंबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हालिया प्रतिकूल मौसमी दशाओं के चलते केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में किसानों को हुए भारी नुकसान के प्रति प्रशासन की ‘‘बेरुखी’’ की सोमवार को आलोचना की।

उन्होंने कहा कि जम्मू के सीमावर्ती जिलों में धान उपजाने वाले और कश्मीर में सेब तथा अन्य फलों की पैदावार करने वाले किसान जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

महबूबा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि जमीनी स्तर पर नुकसान का आकलन करने के बजाय प्रशासन ने अपने कार्यालयों के बंद कमरों में बैठ कर मुआवजा निर्धारित किया है। ’’ उन्होंने आर एस पुरा सीमावर्ती क्षेत्र और शहर के बाहरी इलाके में बिशना में पार्टी के कुछ कार्यक्रमों को संबोधित किया।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने 23 और 24 अक्टूबर को हुई भारी बारिश और बर्फबारी को राज्य विशेष प्राकृतिक आपदा घोषित किया था।

महबूबा ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘देश पर शासन कर रही पार्टी ने देश भर के किसानों के खिलाफ शत्रुतापूर्ण रुख अपनाया है और ऐसा लगता है कि जम्मू कश्मीर भी इससे अछूता नहीं है।’’

पीडीपी प्रमुख ने कहा, ‘‘वे देश की 80 करोड़ आबादी को मुफ्त राशन मुहैया करने का दावा करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि वे यह बात भूल गये हैं कि यह अनाज उपजाने वाले इस देश के किसान हैं जो इस सरकार की किसान विरोधी नीतियों का दंश झेल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह