लाइव न्यूज़ :

प्रशासनिक परिषद ने जम्मू-कश्मीर में उच्च न्यायालय में आईटी पदों के सृजन को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: May 29, 2021 17:01 IST

Open in App

जम्मू, 29 मई जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उच्च न्यायालय के कंप्यूटर विभाग के लिए 19 पदों के सृजन के प्रस्ताव को शनिवार को स्वीकृति दी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि विधि, न्याय एवं संसदीय मामले विभाग के प्रस्ताव को प्रशासनिक परिषद ने मंजूरी प्रदान की। परिषद की बैठक यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई थी।

प्रवक्ता ने बताया कि परिषद ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार-1 के तीन पदों, असिस्टेंट रजिस्ट्रार-दो के दो पदों और अनुभाग अधिकारी एवं डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के चार-चार पदों और कंप्यूटर ऑपरेटर के छह पदों के सृजन को स्वीकृति दी।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में तकनीकी मानव संसाधनों को मजबूत करने का फैसला न्याय प्रशासन में प्रौद्योगिकी के हस्तक्षेप को बढ़ावा देगा।

प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य फैसले में परिषद ने मीर बाजार ग्रि़ड स्टेशन की क्षमता को 320 एमवीए से बढ़ाकर 475 एमवीए तक करने के ऊर्जा विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसमें 29.92 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

मीर बाजार ग्रिड स्टेशन 2011 में करीब 390 एमवीए की क्षमता के साथ शुरू हुआ था और वर्तमान में दक्षिण कश्मीर के चार जिलों -अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा की ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि नयी क्षमता के साथ ग्रिड स्टेशन शुरू होने के बाद ऊर्जा आपूर्ति कई गुणा बढ़ जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए