लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में बने उत्पादों को नए बाजार में ले जाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहा प्रशासन: उप राज्यपाल

By भाषा | Updated: July 18, 2021 18:52 IST

Open in App

लेह, 18 जुलाई लद्दाख के उप राज्यपाल आर के माथुर ने रविवार को कहा कि प्रशासन ‘लद्दाख में बने’ उत्पादों को नए बाजार में ले जाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। साथ ही, माथुर ने कारीगरों से आग्रह किया कि वे अपने पारंपरिक प्रशिक्षण को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, ताकि ऐसे उत्पाद बनाये जा सकें जिन्हें आज के बाजार में आसानी से बेचा जा सके।

उप राज्यपाल ने यहां पश्मीना (ऊन) के कारीगरों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरे के दौरान यह कहा। श्रीनगर के राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के सहयोग से लद्दाख उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित 12 दिवसीय कार्यक्रम रविवार को समाप्त हुआ।

लेह और करगिल के कारीगरों को संबोधित करते हुए माथुर ने कहा कि प्रतिभागियों की संख्या और उनके द्वारा बनाये गए उत्पादों को देखते हुए उन्हें खुशी है कि कारीगर सीखने की इच्छा रखते हैं।

हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र की क्षमता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन, ‘लद्दाख में बने’ उत्पादों को नए बाजारों में ले जाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “आपको अपने पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक से जोड़ना चाहिए ताकि ऐसे उत्पाद बन सकें जो वर्तमान बाजार के अनुकूल हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं