लाइव न्यूज़ :

रालोद अध्यक्ष को बरेली हवाई अड्डे पर प्रशासन ने रोका,कार्यकर्ताओं का हंगामा

By भाषा | Updated: October 12, 2021 14:07 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश),12 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा में मारे गए किसानों के ‘अंतिम अरदास’ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को बरेली हवाई अड्डे पर प्रशासन ने रोक लिया । इसके विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

बरेली के अपर जिलाधिकारी (नगर) महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से चौधरी को बरेली हवाई अड्डे पर 45 मिनट रोका गया था और पूरी तरह स्थिति स्पष्ट होने पर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

चौधरी को केवल सुरक्षा कर्मियों के साथ लखीमपुर खीरी जाने को कहा जा रहा था। चौधरी को रोके जाने की खबर जैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं को लगी,वे हवाई अड्डे के द्वार पर धरने पर बैठ गए और हंगामा करने लगे । कुछ कार्यकर्ताओं ने सड़क भी जाम करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस प्रशासन ने समझा कर खत्म कराया ।

बाद में जयंत चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह सामाजिक रीति रिवाज में शामिल होने के लिए लखीमपुर खीरी जा रहे हैं और वहां के किसानों के परिवारों के साथ देश की भावनायें जुड़ी हुई है |

चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार तानाशाह हो गयी है और लखीमपुर कांड से सबका ध्यान हटाना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे