लाइव न्यूज़ :

प्रशासन ने बिना इजाजत लगाई गई आंबेडकर की मूर्ति हटाई, मामले में 24 गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: January 5, 2021 17:31 IST

Open in App

भदोही (उप्र) पांच जनवरी भदोही जिले के औराई इलाके के उमरहां गांव में ग्राम समाज की भूमि पर बिना अनुमति स्‍थापित की गई डाक्‍टर भीम राव आंबेडकर की मूर्ति को जिला प्रशासन ने हटा दिया। पुलिस ने मूर्ति स्‍थल घेरकर बैठे लोगों को भी हल्‍का बल प्रयोग करते हुए वहां से खदेड़ दिया।

पुलिस के अनुसार इस मामले में भीम आर्मी के जिला अध्‍यक्ष और महामंत्री समेत कुल 24 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

मंगलवार को औराई के उप जिलाधिकारी आशीष मिश्र ने बताया कि मूर्ति स्‍थल से बीती रात चार लोगों को पकड़ा गया था जबकि आज सुबह 20 लोगों को गिरफ़्तार कर उन्हें जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि उमरहां गांव में स्थापित डॉक्टर आंबेडकर की मूर्ति ना हटाने को लेकर मूर्ति स्‍थल पर बैठे लोगों को बीती रात हटाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके मुताबिक मूर्ति हटा दिए जाने की सूचना पर आज सुबह भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष साहब सौरभ और महामंत्री विनोद गौतम सैकड़ों की संख्या में लोगों को लेकर तहसील परिसर और सड़क जाम करने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हे खदेड़ दिया गया और इसी भगदड़ के बीच भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष और महामंत्री सहित बीस लोगों को गिरफ्तार किया गया।

राय के मुताबिक रात से लेकर आज सुबह तक कुल 24 लोगों की गिरफ़्तारी की गई है।

राय ने बताया मौके पर किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए उमरहां गांव में पीएसी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

उल्‍लेखनीय है कि उमरहां गांव में ग्राम समाज की 23 बिस्वा ज़मीन पर भीम आर्मी सहित गांव के दलित समुदाय के लोगों ने शनिवार की रात को बिना अनुमति के बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति लगा दी थी। इस मामले में हल्का लेखपाल राजेश वर्मा ने 25 लोगों को नामजद करते हुए लोक संपत्ति क्षति निवारण और शांति भंग के तहत मामला दर्ज कराया है।

उपजिला अधिकारी आशीष मिश्रा ने बताया बाबा साहब की चार फ़ीट ऊंची मूर्ति को सम्मान सहित एक स्थान पर सुरक्षित रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह