लाइव न्यूज़ :

नर्सिंग होम पर प्रशासन ने छापामारी कर 40 आशा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, होंगी बर्खास्‍त

By भाषा | Updated: December 28, 2020 11:20 IST

Open in App

बदायूं (उप्र) 28 दिसंबर बदायूं जिले में रविवार देर शाम जिला प्रशासन और पुलिस ने छापामार कर अवैध रूप से संचालित हो रहे एक नर्सिंग होम को बंद कर दिया और वहां उपहार ले रहीं 40 आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

प्रशासन के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी बर्खास्‍तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बदायूं के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने सोमवार को बताया, ''थाना सिविल लाइन इलाके के नवादा स्थित आयशा नर्सिंग होम में जिला प्रशासन व थाना सिविल लाइन की पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नर्सिग होम में अव्यवस्था मिली और यहां आशा कार्यकर्ताओं को उपहार भी बांटे जा रहे थे।'' 

कुमार प्रशांत ने बताया, ''आशा कार्यकर्ताओं को प्रलोभन दिया जा रहा था कि वह ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए नर्सिंग होम में लेकर आएं। ''

उन्‍होंने कहा, ''आशाओं को उपहार बांटे जाने की सूचना प्रशासन को मिली तो टीम बनाकर छापेमारी की गई और मौके से करीब 40 आशा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।''

जिलाधिकारी ने बताया, ''सभी आरोपी आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही जांच में स्वास्थ्य विभाग के जो भी अधिकारी संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।''

सभी आशाओं को सिविल लाइन थाने में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार नर्सिंग होम सपा के एक नेता का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू