लाइव न्यूज़ :

बंगाल में स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए प्रशासन का राजनीतिक रूप से तटस्थ होना जरूरी: धनखड़

By भाषा | Updated: January 31, 2021 18:18 IST

Open in App

कोलकाता, 31 जनवरी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि पुलिस और प्रशासन को राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए राजनीतिक रूप से तटस्थ होना चाहिए।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि जो अधिकारी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें परिणाम भुगतान होगा। उन्होंने इस ट्वीट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पुलिस और गृह विभाग को टैग किया।

धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘ लोकतंत्र की आत्मा होने के नाते चुनाव की निष्पक्षता अनिवार्य है। इसलिए पुलिस और प्रशासन को राजनीतिक रूप से तटस्थ रहना चाहिए एवं उसे अपना राजनीतिक रूझान एवं रूख त्याग देना चाहिए।’’

राज्य में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राज्यपाल ने लिखा, ‘‘ पुलिस की राजनीतिक गतिविधि संबंधी चौंकाने वाली सूचना चिंताजनक है तथा कानून ऐसे भटकाव में शामिल लोगों में किसी को भी नहीं बख्शेगा।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ (इस संबंध में) मिसाल कायम करने वाले परिणाम सामने आयेंगे। इस बात की इजाजत नहीं दी जा सकती है कि कानून की अवहेलना करने वालों द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया मैली की जाए। ’’

धनखड़ ने कई बार आरोप लगाया है कि पुलिस और सरकारी अधिकारियों का एक वर्ग राजनीतिक कार्यकर्ता की भांति बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने उनसे ऐसा करने से बाज आने का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो