लाइव न्यूज़ :

तृणमूल के इशारे पर भाजपा के उपचुनाव प्रचार में खलल डाल रहा है प्रशासन: मजूमदार

By भाषा | Updated: October 26, 2021 01:29 IST

Open in App

कोलकाता, 25 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोमवार को आरोप लगाया कि उत्तर 24 परगना जिले का प्रशासन तृणमूल कांगेस के इशारे पर खरदाह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा के घर-घर चुनाव प्रचार में खलल डाल रहा है।

इस सीट पर उपचुनाव 30 अक्टूबर को होना है।

उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर प्रचार पर आपत्ति की है।

उन्होंने पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘हम विधानसभा क्षेत्र के खरदाह बाजार और स्टेशन रोड इलाके में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे, हमारे समूह में सिर्फ पांच लोग थे, फिर भी पुलिस ने दो बार आपत्ति जतायी। हम अपने उम्मीदवार जॉय साहा के समर्थन में वहां एकत्र होने वाले लोगों की जिम्मेदारी नहीं ले सकते हैं।’’

मजूमदार ने पार्टी उम्मीदवार के साथ प्रचार जारी रखा, वहीं पुलिस ने अन्य लोगों से वहां एकत्र ना होने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह