लाइव न्यूज़ :

बहराइच में अपहरण व हत्‍या के आरोपी के विरूद्ध प्रशासन ने लगाया रासुका, 17 लोग जिला बदर

By भाषा | Updated: March 2, 2021 12:10 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), दो मार्च बहराइच जिला प्रशासन ने अपराध के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में 17 लोगों को गुंडा अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। प्रशासन के अनुसार जिले में 12 वर्षीय एक बच्‍चे का अपहरण कर उसकी हत्‍या करने के आरोपी के विरूद्ध राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है।

बहराइच के जिलाधिकारी शंभू कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिले में विधि व्‍यवस्‍था, लोक व्‍यवस्‍था और जन सुरक्षा कायम करने के उद्देश्य से 17 लोगों के विरूद्ध गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें छह माह के लिए जिला बदर (जिले से बाहर) कर दिया गया है।

उन्‍होंने बताया कि जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के मझौली निवासी हसन मोहम्मद के खिलाफ राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। हसन मोहम्‍मद पर पिछले वर्ष मटेरा क्षेत्र में फ‍िरौती के लिए 12 वर्षीय बच्‍चे का अपहरण करने और उसकी नृशंस हत्‍या करने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र