प्रशासन ने फरार चल रहे शराब माफिया का अवैध गोदाम ढहाया
By भाषा | Updated: June 26, 2021 15:24 IST2021-06-26T15:24:14+5:302021-06-26T15:24:14+5:30

प्रशासन ने फरार चल रहे शराब माफिया का अवैध गोदाम ढहाया
प्रतापगढ़ (उप्र), 26 जून प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने फरार चल रहे शराब माफिया का अवैध गोदाम शुक्रवार को ढहा दिया।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित शराब माफिया सुधाकर सिंह के अवैध शराब गोदाम को क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट पर ढहा दिया। उन्होंने बताया कि गोपालपुर गांव में अवैध ढंग से सात लाख रुपये से अधिक कीमत की भूमि पर निर्मित गोदाम को उपजिलाधिकारी (कुंडा) सतीश चन्द्र त्रिपाठी व पुलिस उपाधीक्षक (लालगंज) जगमोहन सिंह यादव ने पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी मशीन लगाकर ढहा दिया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।