लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में प्रशासन ने ड्रोन के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

By भाषा | Updated: July 3, 2021 00:06 IST

Open in App

जम्मू, दो जुलाई जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में प्रशासन ने ड्रोन और उड़ने वाली अन्य वस्तुओं के उपयोग पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया। हाल में जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

राजौरी जिले में भी इसी प्रकार का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कठुआ के जिलाधिकारी राहुल यादव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह देखा गया है कि सामाजिक और सांस्कृतिक समारोहों में फोटो खींचने और वीडियो बनाने के लिए छोटे ड्रोन कैमरों का उपयोग बढ़ गया है। राष्ट्र विरोधी तत्व जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मानव जीवन को नुकसान पहुंचाने, जोखिम पैदा करने के लिए ड्रोन और उड़ने वाली वस्तुओं का उपयोग कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘मौजूदा स्थिति में किसी भी प्रकार के संशय से बचने के लिए और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों तथा अत्यधिक आबादी वाले क्षेत्रों के पास हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए ड्रोन और उड़ने वाली अन्य वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे