लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में टीका लगवाने वाले लोगों के लिए प्रशासन व संगठनों ने बांटे उपहार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 23:16 IST

Open in App

भोपाल, 23 जून मध्यप्रदेश में प्रशासन और गैर सरकारी संगठन कोविड-19 का टीका लगवाने वाले लोगों को पुरस्कार व अन्य उपहार दे रहे हैं।

भोपाल में जिला प्रशासन लॉटरी के माध्यम से टीका लगवाने वाले लोगों को 200 रुपये के मोबाइल रिचार्ज कराने की पेशकश कर रहा है, तो बैतूल जिले के एक गांव में एक संगठन टीकाकरण के लिए छाता व साड़ी उपहार में दे रहा है।

भोपाल जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ लॉटरी के माध्यम से बुधवार को टीका लगाने वाले पांच व्यक्तियों को 200 रुपये के मोबाइल वाउचर दिए गए। यह योजना टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरु की गई थी। यह पेशकश आगे जारी रहेगी।’’

बैतूल जिले के सिमोरी गांव में टीका लगवाने वालों को तनु वेलफेयर सोसाइटी ने छाता और साड़ी देने की योजना शुरु की है।

सिमोरी गांव के शैलेंद्र बिहारिया ने कहा कि इस योजना की घोषणा के दो घंटे के अंदर ही टीकों की सभी खुराकें समाप्त हो गई। उन्होंने कहा कि इस मौके पर 40 साड़ी, 50 मास्क और 20 छातों का वितरण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू