लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के लिए प्रशासन और शराब माफियाओं का गठजोड़ जिम्मेदार: प्रियंका

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अलीगढ़ में पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि यह घटना प्रशासन एवं शराब माफियाओं के बीच गठजोड़ का नतीजा है।

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई 100 से अधिक मौतें सरकार और शराब माफियाओं के गठजोड़ का नतीजा हैं।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन नहीं मिल रही थी, दवाई नहीं मिल रही थी, अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे थे, व्यापारी भाइयों के काम धंधे बंद थे, लेकिन प्रशासन एवं शराब माफियाओं के गठजोड़ से शराब का धंधा खूब फल- फूल रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के साथियों ने पूरे प्रदेश में इस जघन्य कांड के विरुद्ध आवाज उठाई और सरकार में बैठे जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो